जमानिया। तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित महिला महाविद्यालय में मंगलवार को प्रवासी मजदूरों से भरी करीब 11 बसों मौजूद 250 लोग पहुंचे। वहां उनके आने की सूचना पहले से ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को दिया गया था। प्रवासियों के पहुंचते ही सभी को कतार में खड़ा कराने के बाद उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वस्थ मिलने पर लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। संदिग्ध पाए गए 28 लोगों को रेलवे ट्रेनिंग सेंटर भेजने की तैयारी चल रही है। शाम तक 16 लोगों को भेजा जा चुका था।
जनपद में तहसीलवार चल रही थर्मल स्क्रीनिंग एवं प्रवासियों की जांच-पड़ताल के क्रम में मंगलवार को जमानिया तहसील के महिला महाविद्यालय में प्रवासी मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर प्रवासियों से पटा पड़ा था। यहां एक-एक कर पहुंची कश्ुल 11 बसों से 250 लोगों को जपहुंचाया गया। गैर प्रांतों से आने वाले लोगों को पहले प्रशासन ने एक फार्म भरवाया और फिर सभी की एक -एक कर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। दोपहर तक करीब 16 लोग संदिग्ध पाए गए। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से गाजीपुर स्वैब जांच के लिए भेजवाया गया। जबकि यह प्रक्रिया जारी रही। देर शाम को और 12 संदिग्ध मरीजों के मिलने पर उन्हें महाविद्यालय में ही रोका गया है। उधर स्वस्थ पाए गए प्रवासियों को तहसील प्रशासन की ओर से खाद्यान्न देकर घर रवाना कर दिया गया है। इस दौरान डॉ रूद्रकांत सिंह ने सभी को कम से कम 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि अबतक 11 बसों से करीब 250 प्रवासी मजदूर और उनके परिवार के लोग आ चुके हैं। जिसमें से करीब 28 लोग संदिग्ध मिले हैं। इसमें से 16 लोगों को गाजीपुर रेलवे ट्रेनिंग सेंटर भेजा जा चुका है। शेष को बुधवार को भेजा जाएगा।