फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह पड़ाव वाराणसी की शाखा गाजीपुर की तरफ से नगर के चीतनाथ स्थित अति प्राचीन बौड़हिया मठ पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा के साथ ही चश्मा उपलब्ध कराया। शिविर का सैकड़ों मरीजों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

शिविर में दिन में 11 बजे तक सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे चेकअप कराने के लिए पहुंच गए। सभी रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग-अलग टेबल लगाया गया था। आंख के साथ ही शुगर और मलेरिया की भी जांच की गई। चार सौ लोगों को चश्मा उपलब्ध कराने के साथ जिन मरीज को जिस दवा की जरूरत थी, उसे उपलब्ध कराया गया। भीड़ का आलम यह था कि मरीजों को कतार में खड़ा होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। मरीजों के साथ आए लोगों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। डाक्टरों की टीम में डा. वीपी.सिंह, डा. हरीशंकर सिंह, डा. यूपी सिंह, डा. अचिंत्य, डा. वैभव, डा. आशीष, डा एके सिंह, डा. मंजू सिंह, डा. कमला मिश्रा, डा. पद्मा मिश्रा, डा. संजय तिवारी, डा. शशि चौबे, डा. कुलदीप, डा. पंकज यादव, डा. रविशंकर तिवारी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर एआरटीओ राम सिंह, संजय सिंह, लल्लन सिंह, केपी, सिंह, सुरेश सिंह, ओंकार सिंह, डा. बृजभूषण सिंह, पारस यादव, डा. वामदेव पांडेय और उमंग फाउंडेशन के संजय गुप्ता, श्याम चौधरी, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, रिंकू जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें