स्वास्थ्य की जांच करने वाली एटीएम की इन दिनों हेल्थ बिगड़ गई है। ये कहीं धूल फांक रही हैं, तो कहीं हेल्थ एटीएम संचालन के लिए स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती न होने से पड़ी हैं।
करीब 37 सीएचसी और पीएचसी पर स्थापित इन हेल्थ एटीएम के संचालन का दावा कागजों में जिम्मेदारों की ओर से किया जाता है लेकिन हकीकत इसके उलट है।
हेल्थ एटीएम से कई बीमारियों की जांच मिनटों में होने के साथ ही डॉक्टर से परामर्श लेकर आसानी से मरीजों को दवा मिलने का दावा किया गया था। इसी उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन मशीनों को स्थापित कराया गया था। करीब 60 बीमारियों की जांच का दावा करने वाली मशीन अधिसंख्य जगहों पर धूल फांक रहीं हैं। जमानिया : बरूईन सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम लंबे समय से जस की तस पड़ी है। सेवराई: भदौरा सीएचसी पर लगा हेल्थ एटीएम से शायद ही मरीजों के स्वास्थ्य की जांच होती है।