सआदतपुर गांव में शॉर्ट खेलता हसनापुर टीम का बल्लेबाज। संवाद
जंगीपुर क्षेत्र के सआदतपुर में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हसनापुर और कहोतरी के बीच मैच खेला गया। इसमें हसनापुर ने 16 रन से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर कहोतरी की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी हसनापुर की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 75 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कहोतरी की टीम पांच ओवर में 59 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान गोपी ने 10 रन बनाए। हसनापुर की तरफ से प्रियांशु ने तीन विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उनका मैन ऑफ द मैच के रूप में चुनाव किया गया। आयोजक विपुल कुमार बंटी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर आयोजक टिंकू कुमार, आशीष, शिवानंद, पवन, आर्यन, अंकित, अखिलेश, अजय तथा आयुष सहित कई लोग मौजूद रहे।