फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वाॅलीबॉल में हरियाणा ने चंदौली को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
युवराजपुर इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर राज्य स्तरीय सीनियर मेंस वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता ट्र
विज्ञापन
सुहवल। विश्वंभर सिंह की स्मृति में शुक्रवार को युवराजपुर में आयोजित 35वीं राज्यस्तरीय मेंस डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोेगिता का फाइनल मैच खेला गया। हरियाणा व चंदौली के बीच मुकाबला हुआ। हरियाणा की टीम ने लगातार दो सेटों में 25-17 व 25-16 से जीत दर्ज करके खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

शानदार तालमेल, मजबूत सर्विस और सटीक स्मैश के दम पर हरियाणा ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। इस दौरान मैन ऑफ द मैच – रूपेश (हरियाणा), मैन ऑफ द सीरीज – बाबू (चंदौली), बेस्ट लिबेरो – आकाश (हरियाणा), बेस्ट अटैकर – सूरज (चंदौली) को चुना गया। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी कमलेश सिंह टुन्ना एवं अजीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में इस स्तर का सफल आयोजन निश्चित ही आयोजन समिति की प्रतिबद्धता और खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है। इस मौके पर चंदन सिंह, रूपेश सिंह, आकाश सिंह, मुकेश सिंह, आशू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें