आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विपिन कुमार द्विवेदी की ओर से गन्ना उत्पादक जिलों में एक आदर्श गांव और एक गन्ना बीज गांव के चयन का निर्देश दिया है। जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह ने बताया कि जिले में आदर्श गांव के रूप में हरिहरपुर का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसमें कृषकों को एक हजार क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए उनको तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र वाराणसी की ओर से किसानों दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गन्ना बीज ग्राम के रूपप में माहपुर को चिह्नित किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है। इस दौरान प्रत्येक दिन गांव में गोष्ठी एवं चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।