अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के नवमनोनीत प्रदेश सचिव हरेंद्र
विश्वकर्मा का स्वागत गुरुवार को समता भवन पर किया गया। इस मौके पर प्रदेश
सचिव ने कहा कि विश्वकर्मा समाज का हित सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही निहित
है। 63 वर्षों के बाद किसी राजनीतिक दल ने विश्वकर्मा समाज को सम्मान देने
का काम किया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि हरेंद्र
विश्वकर्मा का मनोनयन से सपा को काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर रामप्रकाश
कुशवाहा, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, परशुराम बिंद,
प्रभुनाथ राम, विजय आदि उपस्थित रहे। संचालन सदानंद ने किया।
इसी क्रम में
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष को सपा का प्रदेश
सचिव मनोनीत किए जाने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर सिधौना बाजार, सैदपुर,
पियरी बाजार, नंदगंज एवं लंका मैदान में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने
जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बुच्चन विश्वकर्मा, रामअवतार, नंदलाल,
उर्मिला, कन्हैया, डा. प्रमोद, संजय, ओम प्रकाश, धीरज, राकेश आदि उपस्थित
रहे।