फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में पानी भरकर बचाया गया बछड़ा

Thu, 07 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरवा मुहल्ले में गुरुवार की सुबह बगैर जगत के कुएं में गिरे बछड़े  को फायर कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला।  मोहनपुरवा निवासी एक व्यक्ति की जमीन पर बना बगैर जगत का कुंआ सुरक्षा के लिहाज से टीनशेड से ढंका गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की  सुबह करीब दस बजे एक बछड़ा वहां चला गया और टीनशेड सहित कुएं में जा गिरा। इसकी जानकारी होते ही मुहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने रस्सी के सहारे उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना पर फायर ब्रिगेड के जवान वहां पहुंचे। कुएं में पानी भरवाया गया। करीब ढाई घंटे तक पानी भरने के बाद बछड़े को रस्सी के सहारे निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें