फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बदलता रहा मौसम का मिजाज, कभी हुई बारिश तो कभी निकली धूप

विज्ञापन
बारिश के दौरान सूना पड़ा सुहवल गांव का प्रमुख चौराहा। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। सोमवार को भी मौसम में दिन भर में कई बार बदलाव हुआ। कभी बादल घिर जा रहे थे तथा हल्की बरसात हो जा रही थी तो कभी तेज धूप निकल रही थी। लगातार बदल रहे मौसम तथा उमस की वजह से लोग बेहाल नजर आए। हालांकि इस समय मौसम में तपिश तो कम है लेकिन चिपचिपी गरमी और पसीना की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। सोमवार को पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक ही चढ़ा लेकिन उमस काफी बढ़ जाने से दिन भर बेचैनी बनी रही। सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे तथा दो चार मिनट बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव की वजह से सांस के मरीजों तथा बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इधर सड़कों पर आवश्यक कार्यों से निकले लोगों को मौसम की बेरुखी से परेशानी हुई। रात के समय हो रही बिजली कटौती से लोगों का जीना और दुश्वार हो गया है। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज तल्ख बना हुआ है। पिछले दिनों हुई बारिश तथा तेज हवा ने मौसम के रुख में परिवर्तन कर दिया। दो दिन तक मौसम ठंडा बना रहा लेकिन इन दिनों गरमी बढ़ने लगी है। सुबह आसमान में बादल छाए थे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी भी हुई लेकिन उसके बाद हुई तेज धूप और उमस ने जीना मुहाल कर दिया। मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, नंदगंज, दिलदारनगर, जमानिया आदि स्थानों पर दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। दिन में तेज धूप होने पर कपड़ा पसीने से भीग जा रहा है। बरसात के बाद शाम को उमस इतनी अधिक बढ़ जा रही है कि लोग बेचैन हो जा रहे हैं। रात के समय बिजली कट जाने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें