फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: जुलूस निकालकर सौंपा पत्रक

विज्ञापन
जुलूस निकाल कर एसडीएम कार्यालय जाते वादकारी उत्थान समिति के सदस्य एवं पदा​धिकारीगण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जमानिया। वादकारी उत्थान समिति की ओर से बुधवार को वादकारियों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक को पत्रक सौंपा गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसके पहले जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

वादकारी उत्थान समिति के सचिव अश्वनी राय ने कहा कि तहसील में राजस्व न्यायालयों का संचालन प्रतिदिन नियमित रूप से किया जाना बेहद जरूरी है। आदेश के लिए सुरक्षित रखी गई पत्रावलियों का निस्तारण और उन पर अंतिम आदेश 14 दिनों के भीतर हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। समिति ने तहसील परिसर में आने वाले दूर-दराज के वादकारियों के लिए पीने के साफ पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था करने की भी मांग की है। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सुखराज पासवान, कृष्णकांत तिवारी, राजकुमार कुशवाहा, मनोज बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें