क्षेत्रीय लोग इसके लिए परिवहन एवं खनन विभाग को पूरी तरह जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि पुल की मरम्मत होने तक दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसको लेकर संबंधित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विभिन्न प्रांतों से होकर गुजरते हैं वाहन
सुहवल। इस पुल से वाहन पड़ोसी राज्य बिहार के अलावा नेपाल और बलिया, आजमगढ़, मुंबई, मध्यप्रदेश, वाराणसी, प्रयागराज, दिल्ली, पंजाब, असोम, पश्चिम बंगाल, चंदौली, मऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, अयोध्या, फैजाबाद, लखनऊ सहित अन्य विभिन्न जगहों के वाहनों का आवागमन होता है। पुल के बंद होने से अब इन वाहनों को सुदूर बिहार से होकर नौबतपुर होते हुए गतंव्य के लिए करीब ढाई सौ किमी की अधिक दूरी तय करनी होगी।
सेतु के ज्वाइंटरों में ओवरलोडिंग के कारण कुछ समस्या आई है। पुल के दोनों तरफ लोहे के हाइटगेज बैरियर लगाए जा रहे हैं। विभाग की तकनीकी टीम के रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
समर बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई वाराणसी