फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी हमीद सेतु से गुजर रहे ओवरलोड ट्रक

Wed, 02 Mar 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर स्थित हमीद सेतु पर रोलर बेयरिंग खिसकने के कारण पड़ी दरार की अभी मरम्मत नहीं शुरू की गई है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को जिलाधिकारी ने पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाया था लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण ओवरलोड ट्रकों का पुल पर संचालन जारी है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय राज मार्ग, परिवहन और पुलिस महकमे के अधिकारी एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हमीद सेतु पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश जिलाधिकारी की ओर से दिए जाने के बाद पुलिस ने मंगलवार की शाम को कुछ घंटे तक भारी वाहनों को जाने से रोका लेकिन रात से फिर ओवरलोड ट्रकों का पुल पर आवागमन जारी हो गया जो बुधवार तक चलता रहा। एहतियात के दौरान पुल पर दरार वाले स्थान को बालू भरी बोरियों से घेर दिया गया है लेकिन उसके बगल से ओवरलोड ट्रक गुजर रहे हैं जिससे सेतु के ज्वाइंटर में दरार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अगर समय रहते विभागीय अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया तो सबसे बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। अब सेतु के ज्वाइंटर  में धीरे-धीरे दरार बढ़ने से अब स्लैब पर भी खतरा आने की आशंका है। अगर स्लैब पर कहीं दबाव बना तो विभागीय अधिकारियों के लिए खासी मुसीबत खड़ी हो सकती है। अगर स्थिति खतरनाक हुई तो यातायात पर रोक लग सकती है जिससे गंगा पार के लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क  कट सकता है।
विज्ञापन


बीते सोमवार की रात में वीर अब्दुल हमीद सेतु के ज्वाइंटर संख्या तीन के दोनों तरफ रोलर बेयरिंग खिसकने से ज्वाइंटर में दरार पड़ने के साथ ही उसके स्लैब तीन इंच खिसकने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मंगलवार को मौके पर पहुंचे एनएच 24 के अधिशासी अभियंता लालजी ने बताया था कि पुल पर ओवरलोड वाहनों का संचालन प्रतिबंधित नहीं किए जाने के कारण पुल कमजोर हुआ है। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि परिवहन और जिला प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  

इलाहाबाद की विकास कंस्ट्रक्शन इंटर प्राइजेज की टीम चल चुकी है। गुरुवार से पुल पर पड़ी दरार की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी। मरम्मत का कार्य दो दिनों में पूरा होगा। पुल पर बीस टन के वाहन गुजरने की क्षमता है लेकिन 80 से 100 टन के ओवरलोड ट्रक गुजर रहे हैं। ओवरलोड वाहनों का पुल आवागमन प्रतिबंधित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया है।- लालजी, अधिशासी अभियंता, एनएच 24

क्षतिग्रस्त सेतु पर ओवरलोड वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाने का कार्य परिवहन विभाग, राजमार्ग प्राधिकरण का है। इस मामले में पुलिस कुछ नहीं कर सकती है। सेतु निगम और राजमार्ग प्राधिकरण को भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लागने संबंधी बोर्ड लगाना चाहिए। जिलाधिकारी का आदेश होगा तो पुलिस भारी वाहनों को पुल पर जाने से रोकेगी।  - लल्लन राय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें