फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए 21 से खुलेगा हमीद सेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्के वाहनों के लिए 21 से खुलेगा हमीद सेतु
विज्ञापन

हल्के वाहनों के लिए 21 से खुलेगा हमीद सेतु
संवाद न्यूज एजेंसी
सुहवल। क्षतिग्रस्त हमीद सेतु की रोलर बेयरिंग एवं ज्वाइंटरों की मरम्मत के बाद आम लोगों को दुश्वारियों से निजात दिलाने के लिए सभी तरह के हल्के तीन एवं चार पहिया वाहनों के लिए 21 सितंबर से पुल को खोलने का निर्णय जिला प्रशासन ने बीते दिनों हुई बैठक में लिया है। हालांकि भारी वाहनों के लिए यह पुल कब खुलेगा अधिकारी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन महीने से अधिक समय से पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी तरह के वाहनों के लिए इसे बंद किया गया था ताकि कोई अन्य नई समस्या न उत्पन्न हो। लोगों को उम्मीद थी कि प्रशासन की ओर से निर्धारित मरम्मत की समय सीमा 31 अगस्त के बाद सेतु को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। बावजूद इसके मरम्मत कार्य धीमा होने के चलते पुल निर्धारित समय से नहीं खुल सका। बहरहाल अब पुल को हल्के वाहनों के लिए खोले जाने के बाद राहगीरों की दुश्वारियां काफी हद तक कम हो जाएगी। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन भारी वाहनों के लिए पुल को खोलने का जल्द निर्णय ले ताकि ठप पड़ी व्यवसायिक गतिविधियां एक बार फिर से पटरी पर आ सके। इस मामले में उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार ने बताया कि पुल की मरम्मत के बाद लोगों की परेशानियों को देखते हुए हमीद सेतु को 21 सितंबर से हल्के तीन एवं चार पहिया वाहनों के लिए खोले जाने का निर्णय लिया गया है। भारी वाहनों के लिए अभी कुछ समय इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें