फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब दो लाख छात्र-छात्राओं की शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 21 नवंबर तक चलने वाली इस परीक्षा में जारी कार्यक्रम में विषयवार परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। पहले दिन मंगलवार को कक्षा दो और तीन में गणित, कक्षा चार से छह तक हिंदी और कक्षा सात और आठ में विज्ञान की परीक्षा होगी।
जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं इनमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक तथा 454 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक लिखित और मौखिक दोनों तरह से मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि कक्षा छह से आठ तक लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा दो और तीन में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत रखा गया है। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का अधिभार 70 प्रतिशत तथा मौखिक परीक्षा का 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह से आठ तक की लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि परिषद की ओर से प्राप्त हुई समय सारिणी के मुताबिक, परीक्षाएं दो पालियों में कराई जाएंगी। मूल्यांकन होने के बाद कापियां छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें