फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सर्दियों में हादसे रोकने के लिए 9 जगहों पर हाईमास्ट लाइटें लगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि वाराणसी- गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर शीत ऋतु एवं कोहरे के दौरान सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

औड़िहार, जोहरगंज, सैदपुर अंडरपास, नंदगंज बाईपास, महाराजगंज बाईपास, जंगीपुर बाईपास सहित 9 चिह्नित स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा चौकिया पुलिया, महाराजगंज तिराहा, रामपुर बं तारा, नैसारा कट, रेवसा कट, सहेडी कट, औड़िहार तिराहा, तलवल मोड अलवलपुर कट, देवकठिया, नरूल्लपुर, जंगीपुर सहित चिह्नित 11 दुर्घटना-संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप्स, ट्रांसवर्स बार मार्किंग, सोलर ब्लिंकर्स और चेतावनी साइन बोर्ड स्थापित करने का कार्य किया जा रहा हैं।
कोहरे में दृश्यता बढ़ाने हेतु प्रमुख अधिकृत मीडियन ओपनिंग व तीखे मोड़ों पर 300 मीटर के दायरे में सोलर स्टड लगाए गए हैं। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत 10 स्थानों पर स्कूल साइन बोर्ड स्थापित किए जा रहें हैं। दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु राजमार्ग पर 34 अनधिकृत मीडियन कट को सुरक्षित कर बंद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें