फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गुरु नानक देव की जयंती आज, निकाली गई प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गुरु नानक देव की जयंती पर सिख समुदाय की ओर से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद और दिलदारनगर में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें शामिल समुदाय के लोग ढोल-मजीरे के साथ संकीर्तन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद : गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के सदर रोड स्थित गुरुद्वारा परिसर से सिख बंधुओं ने वाहे गुरु सतनाम संकीर्तन के साथ नगर में प्रभात फेरी निकाली। ढोल व मजीरे के साथ गुरु महात्म्य संकीर्तन युवा, महिला, पुरुष तथा बच्चे पूरे मनोयोग से करते चल रहे थे। प्रभात फेरी का समापन नगर क्षेत्र भ्रमण के बाद गुरुद्वारा में अरदास के बाद प्रसाद का वितरण कर किया गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर शहीद पार्क तिराहा, यूसुफपुर बाजार होते पंजाबी कटरा तक गया। वहां से बाजार, तहसील गोलंबर होते गुरुद्वारा पर पहुंचा। गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के सचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि 10 से 14 नवंबर तक प्रभात फेरी नगर में निकाली गयी। 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती पर गुरुद्वारा में भव्य कार्यक्रम होगा। रात में लंगर का आयोजन होगा। प्रभात फेरी में त्रिलोचन सिंह, हरजीत सिंह, नवजोत सिंह, सतनाम सिंह, नरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह आदि मौजूद रहे। दिलदारनगर : पंज प्यारों की अगुवाई में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान रास्ते भर आतिशबाजी होती रही। प्रथम पंक्ति में समाज के युवा चल रहे थे। दूसरी पंक्ति में समाज के प्रमुख थे। तीसरी पंक्ति में रथ पर गुरुनानक देव की फोटो लगाई गई थी, जिसे आकर्षक फूलों से सजाया गया था। क्षेत्रीय स्कूलों की बच्चियां डांडिया करते हुए चल रही थीं। मिर्जापुर से आई गतका पार्टी की ओर से एक से बढ़कर एक करतब दिखाया गया। पंज प्यारे और उनके निशान साथ-साथ चल रहे थे। पंज प्यारे और निशान के सम्मान में समाज के बच्चे और युवतियां सड़क की सफाई करते हुए चल रही थीं। बैंड बाजे की धुन पर निकली शोभायात्रा का आकर्षण देखते ही बना। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा गुरुद्वारा से रामलीला मैदान, यूनियन बैंक होते हुए रेलवे क्रॉसिंग होते बड़ी नहर चौराहे से होते हुए पुन: वापस गुरुद्वारे में समापन हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, सरदार परलोक सिंह, डॉ. दलजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, मंजीत सिंह, जसवंत सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, धर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें