फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के गठन में कौएद की होगी बड़ी भूमिका

Thu, 17 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कौमी एकता दल की सभा में बोलते पूर्व सांसद अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताड़ीघाट बारा रोड पर स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार को कौमी एकता दल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश की आलोचना करते कहा कि अगर पर्यटन मंत्री में हिम्मत हो तो हमारे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं। आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के गठन में कौएद की बड़ी भूमिका होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के  चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण समाजवादी पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी। विधान परिषद के चुनाव में अपनी हार से बौखलाकर कौएद सहित तमाम विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुहम्मदाबाद के विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने कहा कि बीते चुनाव से यह बात साबित होती है कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

सत्ताधारी पार्टी चाहे कुछ भी कर ले आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी हार सुनिश्चित है। अंत में अफजाल अंसारी ने नव निर्वाचित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों, ब्लाक  प्रमुखों को सम्मानित किया। आगामी जंगीपुर विधानसभा उप चुनाव में जी-जान से जुट जाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय किशोर राय, आनन्द श्रीवास्तव, नौशाद खां, कैप्टन हीरालाल यादव, अलीशेर राइनी, जावेद खां, बीना यादव, मोती यादव, धर्मेन्द्र यादव, मनौव्वर अंसारी, रजिन्दर पांडेय, चन्द्रशेखर राय, बुच्चा सिंह, वीरेन्द्र सिंह, जमाल खां, नागा राय पहलवान, राजेश राय, रामदुलार पांडेय, रामायन सिंह, कान्ता राम आदि मौजूद रहे। बब्बन पांडेय, सेराज खान एवं रामाशीष राजभर के अध्यक्ष मंडल ने अध्यक्षता एवं संचालन बलिराम पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें