नोनहरा थानाक्षेत्र शहबाजकुली के पास बुधवार को बाइक और टोटो की टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक पर पलट गई।पोते के साथ दवा लेकर बाइक से घर जा रही वृद्धा की हादसे में मौत हो गई।
जबकि पोते को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी ललमनी देवी (80) पोते कृष्ण के साथ बाइक से गाजीपुर दवा लेने आई थीं। चिकित्सक से परामर्श और दवा लेने के बाद वह घर वापस जा रही थीं। शहबाजकुली गांव के पास तेज रफ्तार टोटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
अभी आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर महिला और युवक को उठाने का प्रयास करते। तब-तक टोटो बाइक के ऊपर गिर पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने टोटो हटाने के बाद बाइक उठाया। साथ ही दादी और पोते को सीएचसी मुहम्मदाबाद पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि टोटो चालक पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।