फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएफ में कटौती के लिए शिक्षाधिकारी को सौंपा पत्रक

Thu, 09 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में शिक्षकों की गेट मीटिंग गुरुवार को हुई। इसमें वर्ष1999-2003 के बीच नियुक्त शिक्षकों की जीपीएफ कटौती की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। इसके साथ ही शिक्षकों की जीपीएफ कटौती पहले
विज्ञापन


की तरह नियमित रूप से करने की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने जिले में बीआरसी केंद्रों पर पिछले तीन महीनों से विशिष्ट बीटीसी के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों के

मानदेय का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की। साथ ही रिक्त पदों पर जल्द से जल्द पदोन्नति करने की मांग भी बेसिक शिक्षाधिकारी से की गई। इस मौके पर अनंत सिंह, डा. दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रमोद उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, अनिल सिंह,
विज्ञापन


विपिन सिंह, सुरेन्द्र यादव, रामप्रकाश राय, अखिलानंद सिंह, अजय सिंह, योगेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, राजीव सिंह, रविशंकर उपाध्याय, अनिल, विनोद यादव, रमाकांत चौरसिया, अजय भारती, राजकुमार सिंह, चन्द्रप्रकाश पांडेय, राजेश्वर दयाल,
विज्ञापन


सतपाल, दिनेश यादव, लालबहादुर कनौजिया, जयशंकर राय तथा सुमन सिंह आदि मौजूद थीं। संचालन प्रमोद उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें