फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष के चौथे दिन शनिवार को पुलिस ने नामजद 21 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में चालान कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गहमर थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में ट्रैक्टर पर अश्लील गाना बजाने को लेकर तीन दिन पहले दो समुदायों में जमकर गोरिल्ला युद्ध हुआ था। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चला था। दलित बस्ती के करीब 18 लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से तीन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। घायल जालिम राम की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। पीड़ित दलित पक्ष की तरफ से 21 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। क्षेत्राधिकारी जमानिया सुरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित कर लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में उनका चालान कर जेल भेज दिया। शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके मद्देनजर पुलिस गांव में लगातार चक्रमण कर रही है। पीड़ित पक्ष के परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स के साथ पीएसी की एक टुकड़ी की गांव में तैनाती की गई है।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें