फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा को खत्म करने की साजिश कर रही सरकार : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शनिवार को रोष व्यक्त किया है। शहर के सकलेनाबाद में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म करने की साजिश रच रही है। यह सरकार पूंजीपतियों की सेवा में लगी है और मजदूरों को बेरोजगारी, भूख व पलायन की ओर धकेल रही है। यह लोकतंत्र और संविधान दोनों पर हमला है।
विज्ञापन

मनरेगा कोऑर्डिनेटर आनंद राय ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा को खत्म करना चाहती है। मजदूरों को महीनों मजदूरी नहीं मिलती, काम के दिन घटाए जाते हैं और गांव के गरीबों को अपमानित किया जाता है। यह सरकार गरीबों की नहीं, कारपोरेट घरानों की सरकार है। कांग्रेस इस अन्याय को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। प्रेस वार्ता में संदीप विश्वकर्मा, रविकांत राय, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव एवं चंद्रिका सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें