फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, मिर्जापुर और लखनऊ जीते

Mon, 26 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ की ओर से सब जूनियर बालिकाओं की राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। पहला मैच स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा मैच मेरठ और बरेली के बीच खेला गया। इसमें मेरठ की टीम ने बाजी मारी। मुरादाबाद और इलाहाबाद के बीच खेले गए मैच में मुरादाबाद की टीम विजयी रही। इसके अलावा मिर्जापुर ने आगरा और

लखनऊ मंडल ने सहारनपुर को पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन  डीएम नरेंद्र सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की तरफ
विज्ञापन


 से नेहरू स्टेडियम  में लगवाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। मैच में निर्णायक के रूप में रामशिरोमणि सिंह, संकठा सिंह, विनय कुमार सिंह, जफरुल्लाह, सद्दाम, दिनेश सिंह, राजेश प्रताप सिंह और सीपी सिंह रहे। उद्घाटन के

समय मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह, सुदामा राम, राधेश्याम यादव, अनुपम शुक्ला, संतोष कुमार, संगीता, शशिकला, उप क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल, विनोद, बाबूलाल आदि थे। अंत में क्रीड़ाधिकारी दिव्या वर्मा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें