फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएड धारकों की भी हुई काउंसिलिंग

Mon, 26 Oct 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त 300 पदों के सापेक्ष सोमवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के परिसर में बीटीसी 2011-12, विशिष्ट बीटीसी और डीएड के प्रशिक्षणार्थियों की काउंसिलिंग हुई। इसमें 626 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से कुल छह काउंटरों पर काउंसिलिंग प्रारंभ की गई। काउंसिलिंग से पहले डायट से प्रशिक्षण प्राप्त 2011 बैच के बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को ही शामिल करने का निर्देश दिया गया था। उनकी काउंसिलिंग भी लगभग दो बजे तक चली। इसके बाद बीटीसी 2012 बैच के अभ्यर्थियों की तरफ से अपनी

काउंसिलिंग न कराए जाने को लेकर विरोध किया गया। यह विरोध प्रदेश स्तर पर होने के कारण दिन में 3 बजे प्रदेश के शिक्षा सचिव का निर्देश सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को प्राप्त हुआ, जिसमें कहा गया है कि 2011 बैच के अलावा 2012 विशिष्ट बीटीसी और डीएड के जो अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए आनलाइन आवेदन किए हों और
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित हो उनकी काउंसिलिंग कर ली जाए। आदेश मिलते ही उपस्थित सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। इस तरह कुल 300 पदों के लिए कुल 626 अभ्यर्थियों ने काउंलिलिंग कराई। 300 पदों के लिए अभ्यर्थियों के चयन के लिए पुन: एक कट आफ मेरिट जारी करनी होगी। इसके बाद भी कट आफ मेरिट में आने वाले

अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव के निर्देशन में खंड शिक्षाधिकारी सीताराम ओझा आदि की देखरेख में काउंसिलिंग कराई गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें