गाजीपुर। खेल कार्यालय देवरिया की ओर से ओपन आमंत्रण राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 मार्च तक किया गया। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीन मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसे स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से पराजय का सामना करना पड़ा।
वॉलीबॉल प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने पहले मैच में महाराजगंज को सीधे सेटों में 25-11 और 25-15 से हराया। इसके बाद दूसरा मैच जौनपुर के साथ खेला गया, जिसमें गाजीपुर ने 25-18 और 25-15 से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में गाजीपुर का मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर से हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम ने 25-18 और 25-20 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि गाजीपुर की टीम से रणजीत, दीपक और विक्की ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।