गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दो स्थानो पर चोरी की घटनांए हुई। इसमें पोखरा मोड़ पर एक प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने कुर्सी, पंखा आदि चुरा लिया तो बहरियाबाद में बोलेरों सवार लोगों ने 14 बकरियों को चुरा लिया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया तथा तफ्शीस में जुट गई।
खानपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के पोखरामोड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय पर चोरों ने चार कमरों का ताला कटर से काटकर उसमें रखा सामान चुरा लिया। प्रधानाध्यापक श्रीमती निर्मला प्रसाद ने बताया कि चोरों ने चार कमरों से पांच कुर्सी तीन पंखा सहित बोर्ड भी उखाड़ ले गए यहां तक कि एमडीएम का बर्तन टाट पट्टी भी चुरा ले गये। थानाध्यक्ष खानपुर शशिचन्द्र चौधरी ने बताया कि तफ्शीस जारी है जल्दी ही चोरों को पता लगा लिया जाएगा। इसी प्रकार बहरियाबाद संवाददाता ने बताया कि बहरियाबाद कस्बा में बीती रात बोलेरो से आए बकरी चोरों ने पांच लोगों के घरों से 14 बकरियां ले कर फरार हो गए। हालांकि चोर जब कस्बा निवासी नसरूल्लाह अंसारी की दो बकरियों को बोलेरो मे लाद रहे थे तो उनकी नींद खुल गई । उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक चोर बोलेरो लेकर फरार हो गए। कुछ लोगों ने बाइक से पीछा किया और मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो 108 नंबर की पुलिस मिली। पुलिस ने भी पीछा किया पर चोर आजमगढ़ जनपद में प्रवेश कर गायब हो गए। चोरों ने पुरुषोत्तम कुम्हार की तीन, कोनैन साईं की तीन, नारायण गोंड की एक, कमलेश चौहान चौहान की एक तथा नसरूल्लाह अंसारी की दो बकरियों तथा आसपुर के रामचंद्र मास्टर की चार बकरियों की चोरी हुई। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी है।