गाजीपुर। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पूर्व अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम को प्रदेश सरकार की ओर से की गई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया। पत्रक में उन्हें जल्द ही रिहा करने की मांग की गई।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव शबीहुल हसन ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से लोक तंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। भाजपा अपने खिलाफ किसी की भी आवाज सुनना नही चाहती और तुरंत उसे लाठी के बल पर दबाना चाहती है। खास तौर से अल्पसंख्यक समाज के प्रति इसका रवैया काफी दुर्भावनापूर्ण है। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष आदिल अख्तर ने कहा कि सरकार के इशारे पर नियम कानून को ताख पर रख कर काम कर रही पुलिस ने शहनवाज आलम को गिरफ्तार करने के बाद कहा ले गई है यह भी नहीं बता रही है। उनकी गिरफ्तारी किस मामले में हुई है यह भी स्पष्ट नही किया जा रहा है। चेतावनी दिया कि अगर कार्यकर्ताओं के दमन का यही क्रम चलता रहा तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एजाज अहमद, नदीम अहमद, मो. राशिद, मो. आदिल, इश्तेकार, अजय श्रीवास्तव, आशुतोष गुप्ता, मिलिंद सिंह आदि मौजूद रहे।