फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम-पता, मोबाइल नंबर लिखने के बाद ही दें दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाम-पता, मोबाइल नंबर लिखने के बाद ही दें दवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खानपुर। कोरोना वायरस को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के परिसर में शनिवार को प्राइवेट मेडिकल स्टोर संचालकों, पैथालाजी संचालकों, नोडल अधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के साथ बैठक हुई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सैदपुर अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि मरीज का नाम-पता, मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद उन्हें दवा उपलब्ध कराई जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग रखना बहुत ही आवश्यक है। इसके साथ ही इस कार्य में सहयोग करते हुए हमारे क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालक, पैथोलॉजी संचालक आप सभी लोग इसकी एक कड़ी है। आप सभी लोग अपने मेडिकल स्टोर पर आने वाले सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक करें और कोरेना वायरस के लक्षण से संबंधित खांसी, बुखार और गले से रोग के लक्षण की दवा बिना पर्ची के मांगने वालों का नाम-पता और मोबाइल नंबर नोट कर लें, तभी उन्हें दवा दी जाए। ताकि आवश्यकता पड़ने पर उक्त व्यक्ति से संपर्क किया जा सके। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. दीपक पांडेय, नोडल अधिकारी प्रकाश पांडेय, डा. संजीव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन रजनीश कुमार पांडेय, महताब आलम, दिग्विजय सिंह सहित कई मेडिकल स्टोर संचालक एवं पैथोलॉजी सेंटरों के संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें