फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। लॉकडाउन तोड़ने वालों एवं सामान खरीदने के लिए दी गई छूट के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करके भीड़ लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ से आवश्यक वस्तुओं एवं सब्जियों की खरीद बिक्री के लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक का समय निर्धारित है लेकिन थोक सब्जी मंडी में सुबह ज्यादा भीड़ जुट जाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने से निर्धारित समय से पहले आठ बजे ही मंडी बंद कराकर लोगों को भगा दिया जाता है। बेवजह सड़क पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस क्रम में, नगर के यूसुफपुर बाजार लाठी मोड़ पर बेवजह खड़े सलाउद्दीन, इमामुद्दीन, मोनू एवं कौसर के अलावा आधा दर्जन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। तहसील तिराहा के आगे लॉकडाउन का पालन न कर बिना सोशल डिस्टेंसिंग के ग्राहकों की भीड़ लगाने पर एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी शाहनिंदा चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें