फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मती बेटियों ने शोहदे को चप्पलों से पीटा

Tue, 26 Feb 2013 01:38 PM IST
गाजीपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के भुतहिया टांड़ चौराहे पर छेड़खानी करने वाले शोहदे को तीन बेटियों ने सोमवार को पकड़कर चप्पलों से पीटा। आसपास के लोग जुटें तब तक शोहदा किसी तरह हाथ छुड़ाकर भाग गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी, भले ही आरोपी कितना ही रसूख वाला हो।

सोमवार की दोपहर में सगी बहनें अपने रिश्तेदारी की एक लड़की के साथ भुतहिया टांड चौराहे के पास एक दुकान पर सब्जी खरीदने आईं थीं। इस दौरान मुगलानी चक गांव के एक युवक ने पहले तो युवतियों पर फब्तियां कसनी शुरू की। युवतियों ने उसे अपनी जुबान पर लगाम लगाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर उसने एक युवती का हाथ पकड़ कर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। लड़की को भला-बुरा कहते हुए थप्पड़ भी जड़ दिया। इस पर तीनों बहादुर बेटियों ने साहस दिखाते हुए शोहदे को धर-दबोचा और चप्पलों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। आसपास के लोग जब तक पूरा माजरा समझकर उनकी मदद को आते शोहदा युवतियों से हाथ छुड़ाकर भाग निकला।

घटना के बाद घर पहुंचकर युवतियों ने अपने परिजनों को वाकये की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने सीओ सदर के साथ ही गोराबाजार चौकी प्रभारी उमेश यादव को सूचना दी। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें