फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी लोकसभा चुनाव में डूबेगी सपा की लुटिया

Tue, 26 Feb 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा की लुटिया डूबनी तय है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बात सरकारी अफसर तो छोड़िए पार्टी के पदाधिकारी तक नहीं सुन रहे। सरकार के मंत्री ठेकों के लिए आपस में लड़ भी रहे हैं। ऐसे में सरकार की थू-थू हो रही है, लेकिन सरकार अपनी ही धुन में मस्त है। लोकसभा चुनाव बसपा करो या मरो की तर्ज पर लड़ने जा रही है और अपने मिशन में पूरी तरह से कामयाब होगी। यह बातें सोमवार को लंका स्थित एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करने के बाद बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कही।
विज्ञापन

अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो के संदेश से बसपाइयों को अवगत करा दिया गया है। लोकसभा चुनाव में विरोधी दलों को करारा जबाव देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। लोकसभा की सीटें बसपा की झोली में होंगी, तभी बहन कुमारी मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेगी। देश और प्रदेश की कराह रही जनता भी ऐसा ही सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के एक साल पूरे होने जा रहे हैं। पर जनता अपनेे आपको ठगा महसूस कर रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है और अपराध की बाढ़ आ गई है। विकास कार्यों की तो पूछिए ही मत सब ठप पड़ गए हैं। किसानों को खाद, बीज के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। सरकारी योजनाओं में बंदरबांट हो रही है। दलितों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अंबेडकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इसमें सपा के गुंडों का हाथ होना पाया जा रहा है लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। विरोध करने पर दलितों पर फर्जी मुकदमे थोपे जा रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसका खामियाजा सपा सरकार को लोकसभा चुनाव में भुगतना ही होगा। इस दौरान बसपा के एमएलसी राजदेव सिंह, पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान, विजय कुमार, प्रोफेसर शोभनाथ यादव, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर, जिलाध्यक्ष गुलाब राम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें