रामपुर उर्फ साधोपुर में छात्रा की मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर । थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक किशोरी ने कमरे की छत में लगे पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ दरवाजे पर जुटी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुट गई।
गांव निवासी सलोनी राय (15) पुत्री चंद्रविजय राय देर शाम परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। कुछ देर बाद किसी काम से परिवारीजन जब कमरे से बाहर आने के लिए उसे आवाज देने लगे, तो काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। किसी घटना की आशंका से भयभीत लोग जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो फांसी के फंदे से लटकते शव को देखकर रोने-बिलखने लगे। ग्रामीणों की मदद से शव को उतरवाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।