फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो के धक्के से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के कालनपुर दैत्रावीर मंदिर के पास रविवार को ऑटो के धक्के से एक बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

कालनपुर निवासी अरविंद यादव की पुत्री लक्की (5) मां पूनम और बुआ गुड़िया के साथ बाजार गई थी। बाजार से ऑटो में बैठ कर घर लौट रही थी। कालनपुर दैत्रावीर मंदिर के पास ऑटो के रुकते ही वह उतर कर सड़क पार करने लगी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार दूसरे आटो ने लक्की को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क गिर गई। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग गया। सड़क पर खून से लथपथ पड़ी लक्की को देख कर उसकी मां और बुआ चीखने चिल्लाने लगीं। आस-पास के लोगों की मदद से बालिका को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डा. रविरंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें