फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गाजीपुर के पिकअप चालक की लखनऊ में डंपर की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थानाक्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी पिकअप चालक की रविवार को लखनऊ मंडी से पहले तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के सदस्य ग्रामीणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। हादसे में इकलौते बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कबीरपुर गांव निवासी दुर्गेश चौधरी (18) पिकअप चलाता था। वाहन पर जामुन लादकर लखनऊ जा रहा था। इस दौरान पिकअप में गाड़ी मालिक रेवतीपुर निवासी आकाश सिंह भी थे। कुछ दूर तक चालक दुर्गेश चौधरी ने पिकअप चलाया। इसके बाद उसे झपकी आने लगी। इसके बाद वह पीछे सीट पर जाकर सो गया। वाहन आकाश सिंह चलाने लगा। सुबह करीब 4:30 बजे लखनऊ मंडी से 55 किमी पहले तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। वाहन चला रहे आकाश ने कूदकर जान बचा ली। जबकि पिकअप में सो रहे चालक दुर्गेंश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी होने पर परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें