फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: घर और दुकान में मनबढ़ों ने जड़ा ताला, भाई लापता, बहन पांच घंटे घर में बंद रही

विज्ञापन
विज्ञापन
जखनिया/दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के जखनिया बाजार स्थित घर और दुकान में मनबढ़ों ने ताला बंद कर दिया। करीब पांच घंटे तक बहन जहां बंद रही, वहीं भाई लापता हो गया। परिजनों ने मनबढ़ों पर युवक के अपहरण का आरोप लगाया। पुलिस ने घर में बंद बहन को बाहर निकलवाया। वहीं भाई की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

भोलानाथ गुप्ता और संजय यादव के बीच लंबे समय से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। भोलानाथ के परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे संजय यादव मनबढ़ों के साथ पहुंचा और दुकान पर बैठे शुभम गुप्ता को काउंटर से खींचकर बाहर निकालकर शटर का ताला बंद कर दिया। शुभम को अपने साथ लेकर चला गया। ताला बंद होने से शुभम की बहन महिमा घर के अंदर ही रह गई। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी भोला गुप्ता की पत्नी रीता को दी। मौके पर पहुंची रीता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर संजय यादव से शटर और गेट की चाबी मंगवाकर ताला खोलवाया। रीता गुप्ता ने बताया कि पति भोला गुप्ता से दो वर्ष पहले संजय यादव ने बहला फुसलाकर रजिस्ट्री करवाई थी। इसकी जानकारी होने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मकान में बेटा शुभम दुकान चलाता है। मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। फिर भी संजय यादव जबरदस्ती भोला के मकान पर अधिकार जमाने के लिए दुकान में बार-बार ताला बंदकर परेशान करता है। मां रीता गुप्ता ने बताया कि पांच घंटे तक बेटी महिमा घर में बंद रही। जबकि बेटा शुभम का पता नहीं चल रहा है। कोतवाल प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामला कोर्ट में चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें