इसके बाद परिवार के लोग शव लाने के लिए परेशान हैं। मृतक के छोटे भाई पंकज के मुताबिक वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिलाधिकारी, सांसद अफजाल अंसारी, बलिया सांसद सनातन पांडेय, सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पत्र भेजकर शव लाने की गुहार लगाए। अब भारतीय दूतावास के लिए जा रहे हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने भी मंगलवार को सक्कापुर गांव पहुंच कर मृतक अर्जुन के मासूम बच्चों के साथ सत्याग्रह कर प्रधानमंत्री से पार्थिव शरीर लाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पार्थिव शरीर घर भेजवाने की मांग की गई है। अब देखना है कि पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलेगा।