फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: देश के भविष्य हैं छात्र और नौजवान, समाजवादी छात्रसभा की हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी छात्रसभा के तत्वावधान में आयोजित छात्र जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को गाजीपुर के सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के परिसर में पौधरोपण एवं शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ ही संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि छात्र और नौजवान देश के भविष्य हैं। देश की उम्मीदें उन पर टिकी हैं।
विज्ञापन

कहा कि जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, छात्रों और नौजवानों के हित में तमाम फैसले लिए हैं। चाहे छात्रसंघ बहाली का फैसला हो, बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप, कन्या विद्याधन देने का फैसला हो या बर्खास्त सिपाहियों को बहाल करने का फैसला। कार्यक्रम के प्रभारी समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव राना कुनाल प्रताप ने कहा कि शिक्षकों को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर दिग्विजय उपाध्याय, श्याम, आकाश सिंह, अवनीश यादव, शुभम यादव, अजय यादव, सुजीत कुमार, ऋषि राजभर, कमल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अमित सिंह लालू और संचालन संपूर्णानंद यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें