गोरा बाजार स्थित रविंद्रपुरी कॉलोनी में गिट्टी-बालू की दुकान के सामने उनकी बाइक सामने से आ रहे पुआल लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। परिजनों के अनुसार, ट्रैक्टर पर चारों तरफ पुआल लदा था। इसका काफी हिस्सा बाहर निकला हुआ था। ट्रैक्टर की केवल एक ही लाइट जल रही थी। इसी दौरान बाइक बाहर निकले पुआल से टकरा गई। टक्कर के बाद नवदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में पहुंचे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
नवदीप अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सुषमा देवी और बहन बिनी कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की उम्मीदों पर एक झटके में पानी फिर गया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान करने के लिए पुलिस टीम जुटी है।