फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Accident: साहब, पत्नी की मौत मौके पर नहीं, स्ट्रेचर से गिरकर हुई; अफसरों के सामने फुट- फुटकर रोया पति

Sat, 01 Feb 2025 09:53 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur Road Accident: गाजीपुर हादसे में पत्नी को खोने के बाद पति अफसरों के सामने बिलख पड़ा। रोते हुए बोला कि पत्नी की मौत मौके पर नहीं हुई थी। अस्पताल में आने पर स्ट्रेचर से गिरकर उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
हादसे में पत्नी को खो चुके त्रिलोकी चौरसिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब, मेरी पत्नी की मौत मौके पर नहीं हुई थी, बल्कि वह घायल हुई थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। मगर यहां पर स्ट्रेचर पर ले जाते समय वह जमीन पर गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन


यह आरोप त्रिलोकी चौरसिया निवासी हरदोबर, थानाक्षेत्र बांसगांव ने डीएम और एसपी के सामने लगाए। अधिकारियों के पास उनकी बातों का कोई जवाब नहीं था। वह सिर्फ उन्हें सांत्वना देते रहे।

महाकुंभ में स्नान करने के लिए त्रिलोकी चौरसिया और उनकी पत्नी सुधा देवी भी गई थीं। हादसे में सुधा देवी की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घायलों का हालचाल लेने के लिए डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. ईरज राजा पहुंचे। वह घायलों से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


जब त्रिलोकी चौरसिया से हाल जानने की कोशिश की तो उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वह फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मौके पर नहीं मरी थी, बल्कि स्ट्रेचर पर ले जाते समय वह गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हुई। त्रिलोकी चौरसिया का करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

चालक बोला: मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा, कैसे क्या हुआ

पिकअप चालक धर्मवीर साहनी दहशत में है। उसका कहना है कि मुझे कुछ समय में नहीं आ रहा, यह सब कैसे हो गया। मेरा दिमाग ही काम नहीं कर पा रहा है। ईश्वर मदद करें। संवाद
 
इलाज के दौरान सुधा और श्याम सुंदर ने तोड़ा दम
हादसे में घायलों को आनन-फानन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। घायलों में अधिकांश के सिर में चोट लगी थी। जबकि कुछ के हाथ और कंधे की हड्डी टूटने की बात बताई जा रही। घायलों में इलाज के दौरान एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जिसमें बांसगांव निवासी थाना क्षेत्र के हरदीचक निवासी सुधा चौरसिया और श्याम सुंदर शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें