Ghazipur Accident News: महाकुंभ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को डंपर ने कुचल दिया, जिससे नौ लोगों की जान चली गई। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली।
गाजीपुर सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत की घटना को लेकर लोग सहमे हुए हैं। गोरखपुर के रहने वाले ये सभी लोग महाकुंभ स्नान करके लौट रहे थे, लेकिन हादसे का अंदाजा किसी को नहीं था। डंपर की टक्कर के बाद पिकअप सवार लोगों में चीख- पुकार के बीच कई श्रद्धालुओं की सांसें थम गईं। इस हादसे में किसी ने मां- बाप को खो दिया तो किसी के पति या पत्नी जिंदगी भर के लिए अलविदा कह गए।
विज्ञापन
पिता-पुत्री की एक साथ हुई मौत, पत्नी और बेटी घायल
एक ही परिवार के चार सदस्य भी हादसे के शिकार हो गए। इनमें पिता-पुत्री की जहां मौत हो गई, वहीं मृतक की पत्नी और बेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। बांसगांव थाना क्षेत्र के हरदी चक निवासी अमर सिंह अपनी पत्नी वंदना, बेटी नित्या और अंशिका के साथ महाकुंभ में स्नान करने गए थे। हादसे में डंपर से कुचलकर अमर सिंह और उनकी बेटी नित्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी वंदना सिर में चोट लगी है तो बड़ी बेटी अंशिका को भी हल्की चोट लगी हुई है और वह अपने दर्द को भूल मां को संभालने में लगी थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने बिलख पड़ी बेटी
डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. ईरज राजा भी घायल मां-बेटी के पास जाकर सांत्वना दिए। इस दौरान अधिकारियों के सामने रो पड़ी और बोली मेरे पापा की आंत तक बाहर आ गई। जबकि बहन का पता नहीं है। जिसपर अधिकारियों ने उसके सिर पर हाथ रखकर सांत्वना दिया। हालांकि बाद में उसे ग्रामीणों और मां से पता चला की उसकी छोटी बहन की भी हादसे में मौत हो गई।
Trending Videos
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
मां की मौत, घायल बेटे का रो-रोकर हाल खराब
गोरखपुर के हरदी चक गांव निवासी राम आश्रय यादव भी महाकुंभ में स्नान करने गए थे। उनके साथ उनकी बहू पुष्पा देवी (स्नेहलता) और नाती अंश के साथ गए थे लेकिन हादसे में उनकी बहू पुष्पा की मौके पर डंपर से कुचल जाने से मौत हो गई। जबकि राम आश्रय के चेहरे और उनके नाती अंश के शहरी में अंदरूनी चोट लगी हुई है। वह बार-बार अपनी मां के लिए रो रहा था, जिसे उसके दादा सांत्वना देते हुए रो पड़े।
क्षतिग्रस्त पिकअप को ले गई पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
मेरे सामने पति को डंपर से कुचलकर मार डाला... कहकर गुमशुम हो जा रही थीं गुंजा
सुरेंद्र गुप्ता भी अपनी पत्नी गुंजा के साथ महाकुंभ स्नान करने गए थे। हादसे में सुरेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी गुंजा भी गंभीर रूप से घायल है। वह हादसे के बाद सड़क पर अपने पति के पास विलख रही थी, जिसे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। जहां वह गुमशुम सी बेड पर पड़ी थी। लोगों के हालचाल पूछने पर वस रोते हुए बोलती मेरे ही सामने डंपर ने मेरे पति को कुचलकर मार डाला, फिर गुमशुम हो जा रही थी।
अस्पताल में इलाज करवाते घायल।
- फोटो : अमर उजाला
घायल पति-पत्नी और नाती खोज रहे थे एक-दूसरे को
बांसगांव थाना क्षेत्र के बल्लोचक निवासी गंगा गंगा अपनी पत्नी लालदेई और नाती आदित्य के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। स्नान के पिकअप में सवार होकर लौट रहे था। हादसे में गंगा सिर में गंभीर चोट लगी है, जिसे ऑक्सीजन पर लगाया गया है। जबकि उनकी पत्नी लालदेई के सिर में चोट लगी है। वहीं, नाती आदित्य (8) बाल-बाल बच गया है। पुलिस कर्मी दोनों घायलों अलग-अलग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिए। जबकि आदित्य को बाद में सुरक्षित बचे लोगों के साथ अस्पताल भेजा। यहां अस्पताल में तीनों एक-दूसरे को रोते हुए खोज रहे थे। जब कोविड वार्ड में एक साथ मिले तो काफी राहत महसूस किए।
दर्दनाक हादसे के बाद माैके पर जुटे आला अफसर।
- फोटो : अमर उजाला
पिकअप में 24-25 लोग सवार थे। इनमें आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई है। हिट एंड रन और कृषक दुर्घटना में जो देय होता है, उसकी रिपोर्ट हम गोरखपुर प्रशासन भेजेंगे। जो योजना के पात्र होंगे, उन्हें गोरखपुर प्रशासन की तरफ से मदद की जाएगी। मेरी श्रद्धालुओं से अपील है कि किसी भी ओवर लोड वाहन में न जाएं। -आर्यका अखौरी, जिलाधिकारी
पिकअप पर दो मंजिला स्ट्रक्चर वनाया गया था। जल्द ही डंपर चालक को पकड़ा जाएगा। सड़क पर जितने भी यात्री हैं, उनसे अपील है किं ऐसा कोई भी स्ट्रक्चर न बनाएं न ही ओवर लोडिंग करें। पूछताछ में पता चला है कि चालक रात तीन बजे से गाड़ी चला रहा था। अपील है कि लंबी दूरी पर चले तो आराम करते चलें। -मोहित गुप्ता, आईजी वाराणसी