फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: महिलाओं को मतदान से रोकने वाले बूथ होंगे चिह्नित, चुनाव-2027 की तैयारी शुरू

Thu, 12 Nov 2026 04:21 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में विधानसभा चुनाव-2027 के लिए वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों की पहचान शुरू होगी। महिलाओं समेत किसी भी मतदाता को दबाव या धमकी देकर मतदान से रोकने की आशंका वाले केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
गाजीपुर, महिलाओं को मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में किसी मतदाता को डर, धमकी या दबाव के कारण मतदान से वंचित न होना पड़े, इसके लिए ऐसे मतदान केंद्रों को चिह्नित किया जाएगा, जहां जाति, समुदाय या परिवार के दबदबे के कारण लोगों को वोट डालने से रोके जाने की आशंका है। खासतौर पर महिलाओं को मतदान से रोकने की आशंका वाले बूथों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। ऐसे मतदान केंद्रों को वल्नरेबल बूथ की श्रेणी में रखा जाएगा। वहीं, पिछले चुनावों में हिंसा, पुनर्मतदान और दर्ज एफआईआर के आधार पर क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए जाएंगे।

विज्ञापन


बुधवार को ऑडिटोरियम सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान स्थलों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया।

दबदबे वाले परिवारों और समुदायों पर नजर
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बस्तियों और मजरों में रहने वाला कोई भी मतदाता किसी के दबाव या बहकावे में आकर मतदान से वंचित नहीं होना चाहिए। वल्नरेबल बूथों की पहचान करते समय यह भी देखा जाएगा कि कहीं किसी परिवार या समुदाय का दबदबा मतदाताओं के मतदान के अधिकार में बाधा तो नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड से तैयार होगी संवेदनशील बूथों की सूची
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने सेक्टर पुलिस अधिकारियों को मतदान स्थलों का पुलिस अभिलेखों के आधार पर सत्यापन करने को कहा। इसके लिए थानों में दर्ज एफआईआर, हिस्ट्रीशीटरों की सूची और पिछले चुनावों में हुई हिंसक घटनाओं का विवरण जुटाया जाएगा।

संवेदनशील बस्तियों में पुलिस गश्त बढ़ाने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा पैदा करने के निर्देश दिए गए। हिस्ट्रीशीटरों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई करने को भी कहा गया। सेक्टर पुलिस अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर जरूरी सूचनाएं जुटाएंगे।

मतदान केंद्रों पर रैंप, पानी और शौचालय की जांच
बैठक में मतदान स्थलों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं (एएमएफ) की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, फर्नीचर, शेड और साइनेज की व्यवस्था समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा जर्जर भवन, खराब पहुंच मार्ग और जलभराव वाले मतदान स्थलों की जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि चुनाव से पहले कमियों को दूर किया जा सके। सभी अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें