पुलिस टीम पर गोली चलाने का कारण पूछने पर आरोपियों ने बताया कि साहब हम लोग मुकदमे में वांछित अभियुक्त हैं। पकड़े न जाएं इसलिए फायर किया। वहीं पुलिस तीनों बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खानपुर ले गई।
सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचा 315 बोर, एक देशी तमंचा 312 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। आरोपियों ने 36 घंटे पहले पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके चचेरे भतीजे को गोली मार दी थी। हालांकि दोनों खतरे के बाहर हैं। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी।