फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग की जमीन हटाया जा रहा कब्जा, कार्रवाई को लेकर सपा नेताओं ने उठाए सवाल

Tue, 01 Jul 2025 04:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर में रक्षा संपदा विभाग की जमीन से कब्जा हटाने पर अखिलेश यादव और अफजाल अंसारी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मामले को सदन में उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
रक्षा संपदा विभाग की जमीन से हटाया जा रहा अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बनी सेना की हवाई पट्टी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दो दिन चलने के बाद स्थगित कर दी गई है। रक्षा संपदा प्रयागराज की निगरानी में जमानिया मोड़, रजदेपुर, अंधऊ, बिराइच और इनरवा में 100 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। बिराईच और इनरवां गांव में हुए ध्वस्तीकरण से बड़ी संख्या में लोग सड़क पर आ गए हैं। 

विज्ञापन


रक्षा संपदा विभाग की इस जमीन पर प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन और पीएम आवास भी बने हैं। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने यूपी सरकार को घेरा है। हालांकि मौसम को देखते हुए रक्षा संपदा विभाग ने अपनी कार्रवाई को फिलहाल के लिए टाल दिया है। 

इस पूरे मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव भी टिप्पणी दे रहे हैं तो वहीं सपा के सांसद, विधायक और नेता- कार्यकर्ता गांव से लेकर कलेक्ट्रेट तक इसे लेकर मुखर हुए हैं। वहीं, बेघर हुए लोग सरकार से मदद की आस लगाए हुए हैं। अब इस मुद्दे को सपा कोर्ट से लेकर सदन तक में उठाने की बात कह रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: आजमगढ़ में सनसनीखेज वारदात, युवक ने परिवार के तीन लोगों को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट

विज्ञापन

रक्षा संपदा की जमीन पर विस्थापित लोगों की अस्थायी व्यवस्था करने को कहा गया है। बरसात के दौरान ध्वस्तीकरण रोकने की मांग की गई है। 50 वर्षों से आबादी वाली जमीन पर बसे लोगों के घरों को न तोड़ने की अपील की गई है। 

उधर, जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जो भी कार्यवाही अब तक की गई है वह रक्षा संपदा विभाग द्वारा कराई गई है। अगर कोई पात्र व्यक्ति होगा तो उसको सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में यदि रक्षा संपदा विभाग की जमीन पर कोई सरकारी निर्माण कराया गया था, तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें