फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: भाजपा नेता व उनके भतीजे को गोली मारने में 36 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 11:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में भाजपा बूथ अध्यक्ष और उनके भतीजे को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गोली लगी है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में सभी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना के कुढ़ालंबी गांव निवासी और भाजपा बूथ अध्यक्ष त्रिवेणी सिंह और उनके भतीजे विश्वजीत उर्फ राजन सिंह के ऊपर जानलेवा हमले के मामले में नामजद तीनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के 36 घंटे के अंदर हुई मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि मुख्य आरोपी व 25 हजार के ईनामिया अविनाश यादव के दोनों पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
थानाध्यक्ष खानपुर शैलेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ पोखरा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। सामने से एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति बिना हेलमेट लगाए भुझउआ की तरफ से चले आ रहे थे। सीओ सैदपुर अनिल कुमार के मुताबिक उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल पुलिस टीम पर चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहारीगंज डगरा की तरफ भागने लगे। 

थानाध्यक्ष खानपुर ने पीछा करते हुए प्रभारी निरीक्षक सैदपुर योगेंद्र सिंह को सूचना दी। बूढीपुर मोड़ पर सामने से खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किया। जवाब में पुलिस की टीम ने भी फायरिंग की। इस दौरान कूड़ालंबी निवासी अविनाश यादव के दोनों पैर में गोली। जबकि चंदवक थाना क्षेत्र के नरकटा फोक निवासी  विकास उर्फ करिया यादव और कैथवलिया खानपुर निवासी देवेंद्र चौहान उर्फ कल्लू चौहान के एक पैर में गोली लगी।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: UP: बहनोई से विवाद... अब युवक ने खत्म किया परिवार, मां और बच्चों को इसलिए मारी गोली, खुद भी दी जान; पूरी कहानी

विज्ञापन

पुलिस टीम पर गोली चलाने का कारण पूछने पर आरोपियों ने बताया कि साहब हम लोग मुकदमे में वांछित अभियुक्त हैं। पकड़े न जाएं इसलिए फायर किया। वहीं पुलिस तीनों बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी खानपुर ले गई। 

सीओ ने बताया कि आरोपियों के पास से दो तमंचा 315 बोर,  एक देशी तमंचा 312 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। आरोपियों ने 36 घंटे पहले पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके चचेरे भतीजे को गोली मार दी थी। हालांकि दोनों खतरे के बाहर हैं। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें