फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Encounter: मरने से पहले एक लाख के इनामी बदमाश ने ताबड़तोड़ की थी फायरिंग, दो सिपाहियों को बनाया शिकार

Tue, 24 Sep 2024 02:34 PM IST
प्रगति चंद अंकुर शुक्ला, संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर।

सार

यूपी के गाजीपुर जिले में मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश की गोली से दो सिपाही भी घायल हुए हैं। बदमाश ने मरने से पहले पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले में मुठभेड़ में ढेर हुआ एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेढ़िमा बाजार का निवासी है। मोहम्मद जाहिद के खिलाफ अपहरण, मारपीट और शराब तस्करी के आरोपों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश की लंबी क्राइम कुंडली है। 

विज्ञापन


जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात यूपी-एसटीएफ की नोएडा यूनिट और जिला पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश एक लाख का इनामी ढेर हो गया। बदमाश मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ क्षेत्र के मंसूर गली, पेढ़िमा का रहने वाला था। जबकि उसका साथी फरार हो गया है। वहीं, मरने के पहले बदमाश ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें दो सिपाही घायल हो गए। दोनों शराब की तस्करी के लिए आए थे।

आरपीएफ जवानों की हत्या में वांछित था बदमाश

मृत आरपीएफ के जवानों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
19 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद खान और प्रमोद की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई थी। दोनों बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में शराब तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इस पर अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के बदमाशों ने दोनों सिपाहियों को वीभत्स तरीके से मारपीट कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था। इसके चलते दोनों आरक्षियों की मौत हो गई थी। 

इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आठ नामजद शामिल हैं। वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद वांछित चल रहा था, जिसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



बीती रात मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद और उसका एक और साथी के बारे में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट, जीआरपी दिलदारनगर और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को जानकारी हुई, जो गोपालपुर थाना दिलदारनगर में गिरफ्तार करने की कोशिश किए तो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। 

घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मोहम्मद जाहिद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया। वहीं, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हुआ। उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया। इसके बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक अन्य अज्ञात बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। 

मृत बदमाश पर अपहरण, मारपीट और  शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं। उधर, पूरे घटनाक्रम के दौरान दो पुलिस मुख्य आरक्षी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है, जिनका उपचार सीएचसी सेवराई में चल रहा है। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आया जा रहा है। 

वहीं मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश आरपीएफ जवानों की हत्या का मुख्य आरोपी था, जिसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह बिहार शराब तस्करी के लिए आया था। उसके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है। बदमाश के छाती में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

मामले में अब तक गिरफ्तार अभियुक्त

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
  • प्रेमचंद वर्मा पुत्र वीरेंद्र ग्राम भगवतीपुर थाना बिहटा पटना 
  • विनय पुत्र राजू प्रसाद ग्राम जानीपुर थाना जानीपुर पटना बिहार 
  • पंकज पुत्र सालिगराम ग्राम न्यूरा कॉलोनी पटना बिहार 
  • बिलेन्द्र पासी पुत्र महेंद्र ग्राम उसरी बाजार थाना शाहपुर पटना बिहार  
  • रवि कुमार पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद ग्राम खगोल थाना खगोल पटना 
  • रवि पुत्र बिंदेश्वरी ग्राम ढंडीहा थाना कोइलवर जिला भोजपुर आरा बिहार 
  • मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू पुत्र मुश्तफा निवासी मंसूर गली पेढ़िमा बाजार, फुलवारी शरीफ पटना बिहार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें