फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़: आरपीएफ जवानों की हत्या के मामले में चार बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Tue, 27 Aug 2024 09:40 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

आरपीएफ जवानों के हत्या के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। पुलिस मामले में बदमाशों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवकली व बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिले आरपीएफ जवानों की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जाया गया। जबकि मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की माने तो घायल बदमाश प्रेमचंद (35) निवासी बघौतीपुर बिहटा पटना बिहार का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट हो गया है कि बीते दिनों दोनों आरपीएफ के दो जवानों की हत्या शराब तस्करों द्वारा ही की गई थी।

माना जा रहा है कि आरोपी शराब तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे। जिसमें हस्तक्षेप करने के कारण दोनों आरपीएफ जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बताने से बच रही है।

विज्ञापन

यह है मामला
20 अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेलखंड पर गहमर कोतवाली क्षेत्र में दो आरपीएफ जवानों का शव अलग- अलग स्थानों पर मिला था। हत्या की गुत्थी सुलझाने में जनपद पुलिस टीम ने पूरी ताकत झोंक दी थी। टीम कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही थी। घटना के बाद से ही पीडीडीयूनगर पहुंची जांच टीम गुवाहाटी- बाड़मेर एक्सप्रेस के विभिन्न डिब्बों की जांच भी की थी ताकि आरपीएफकर्मियों की मौत की पहेली को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें