फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर न्यूज: मुख्तार अंसारी की करीबी मदरसा टीचर निकहत परवीन गिरफ्तार, फर्जी डिग्री का मामला

Sat, 28 Oct 2023 12:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान सीओ सर्किल की फोर्स मौजूद थी। बताते हैं कि उनकी नियुक्ति मदरसे में सहायक अध्यापक के तौर पर 2005 में हुई थी।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में बहादुरगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष निकहत परवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान सीओ सर्किल की फोर्स मौजूद थी। बताते हैं कि उनकी नियुक्ति मदरसे में सहायक अध्यापक के तौर पर 2005 में हुई थी। इस नियुक्ति पर फैजान खान नाम के शख्स ने 2022 में निकहत की नियुक्ति के लिए योग्यता पूरा नहीं करने को लेकर जांच की मांग की थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- PM Research Fellowship: बीएचयू के 14 शोधार्थी 'पीएम रिसर्च फेलोशिप' के लिए चयनित, ये रही छात्रों की पूरी लिस्ट
अब इस मामले में मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्टर में पाया है कि परवीन सहायक अध्यापक के लिए योग्यता पूरे नहीं करती हैं। उन्हें इंटरमीडिएट में 52 फीसदी अंक मिले हैं जबकि 55 फीसदी अंक मदरसा शिक्षक की नियुक्ति के लिए अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि निकहत के पति रियाज अहमद, मुख्तार अंसारी के बेहद करीबियों में से माने जाते हैं। निकहत के चुनाव जीतने में अंसारी परिवार की खास भूमिका रही थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें