फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना स्थित रेलवे क्रासिंग पार करते समय शुक्रवार को एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शादियाबाद थाना क्षेत्र की नगीना देवी (55) पुत्री रेहाना के घर अमेहता गांव आई हुई थीं। पुत्री की तबियत पिछले एक सप्ताह से खराब चल रही थीं, जिसे देखने के लिए उसके घर पहुंची थीं। वह किसी कार्य से सिधौना बाजार गई और रेलवे लाइन क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान औड़िहार के तरफ वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें