फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर महासंघ ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से बुधवार को अपनी मांगों कोे लेकर धरना कार्यक्रम विकास भवन परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जूनियर इंजीनयिरों की प्रमुख मांगों 48 सौ ग्रेड पे, पुरानी पेंशन प्रदान करने एवं अन्य 21 सूत्री मांगों पर विशेष चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों पर कई बार संस्तुति के बाद भी सरकार की ओर से ध्यान न देने के कारण जूनियर इंजीनियरों में रोष व्याप्त है। मांग पूरा होने तक संघ चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने सदस्यों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। सभा में सुभाषचंद्र, एसपी शर्मा, अनिल सिंह, विजय यादव, संतोष मौर्य, पंकज जायसवाल, हरिश्चंद्र चौरसिया, विनोद यादव, अश्विनी कुमार, कुंदन कुमार एवं नैतिक समर्थन देने आए अरविंदनाथ राय एवं एसएन राय ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं संचालन जनपद सचिव सुरेंद्र प्रताप ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें