फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर ट्रकों के खड़ा रहने से लग रहा जाम

विज्ञापन
जमानिया में हाईवे पर लगा जाम। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय तहसील को मुख्यालय से जोड़ने वाली मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों के खड़ा रहने से बीते एक जनवरी से ही जाम लगने की समस्या उत्पन्न है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की वजह से जहां अन्य लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं स्कूली बसें फंसने से छात्र भी विलंब से स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर तक ट्रकें खड़ी हैं, जिससे मार्ग वन-वे हो गया। इससे वर्ष के पहले दिन एक जनवरी से ही जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। चार पहिया वाहनों के आमने-सामने आने पर अन्य लोगों की रफ्तार थम जा रही है और देखते ही देखते भीषण जाम लग जा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक कई बार आवागमन करने वालों को जाम में फंसते हुए परेशान होना पड़ रहा है। स्कूली बसों के जाम में फंसने की वजह से छात्र समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति जमानिया-दिलदारनगर मार्ग की भी है। सड़क के एक ओर सैयदराजा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रक खड़ा हो जा रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। कभी-कभी जाम इस कदर लग जा रहा है कि वाहनों की कौन कहे, पैदल आवागमन करने वालों को भी जाम से निकलने में एक बार सोचना पड़ रहा है। पुलिस कर्मी इन दोनों मार्गों पर पूरे दिन आवागमन सुचारू कराने में हाफ रहे हैं। कई बार पुलिस के वाहन भी इस जाम में फंस जा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार जाम को खाली कराया जा रहा है। वाहनों का दबाव अधिक है। इस कारण थोड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें