फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिक्स सिटिंग प्लान के तहत परीक्षार्थी बैठे नहीं मिले तो केंद्र होगा डिबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को सहजानंद पीजी कालेज के सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने कहा कि आगामी दस जनवरी तक केंद्र पर राउटर लगाने और ब्राड बैंड कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। यह आवश्यकता पूर्ण होते ही सभी 228 परीक्षा केंद्र जिला कंट्रोल रूम से जुड़ जाएगा। इसका ट्रायल शिक्षा मंत्री की ओर से सीधे जिला मुख्यालय से किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. राय ने कहा कि प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था मिलीजुली (मिक्स) होगी। इस व्यवस्था का उल्लंघन मिलने पर उस केंद्र को डिबार घोषित कर दिया जाएगा। केंद्र पर जितने विद्यालयों का सेंटर आया है, उन सभी विद्यालयों के परीक्षार्थी मिक्स बैठेंगे। छात्र और छात्राओं को भी मिक्स बैठाना अनिवार्य होगा। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों को भी मिक्स बैठाना होगा। विज्ञान और कला वर्ग के परीक्षार्थियों को भी मिक्स बैठाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी केंद्र पर नकल होती है तो यह माना जाएगा कि यह कार्य केंद्र व्यवस्थापक की सहमति से हो रहा है। इसके लिए सीधे केंद्र व्यवस्थापक दोषी माना जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से फर्नीचर, शौचालय, पेयजल और चहारदीवारी की कमी के संबंध में चर्चा की। परीक्षा शुरू होने से पहले इस कमी को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। कहा कि वायस रिकार्डर और सीसीटीवी हर कमरे में होना चाहिए। इसमें कोई भी छूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से पंद्रह दिन पहले कक्ष निरीक्षकों की सूची उपलब्ध करा देंगे। कक्ष निरीक्षकों की कमी इस बार नहीं होने दी जाएगी। जिन केंद्र पर शिक्षकों की संख्या अधिक है वहां के शिक्षकों को जहां पर कमी है वहां भेजा जाएगा। बैठक में छविनाथ मिश्र, गोपाल सिंह, मंजू प्रकाश, मंजू सिंह, उदयराज, सौरभ पांडेय, बेचन यादव, मारकंडेय यादव, हरेंद्र कुमार, पद्मा पांडेय, सूर्यमती, शीला देवी, शिवजी सिंह, अवधेश सिंह के अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के संतोष उपाध्याय, विजय वर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें